Instruction

व्यावसायिक स्तर पर बकरी पालन :

Goat Farming को Hindi में बकरी पालन कहते हैं | यदि Bakri Palan अर्थात Goat Farming Business का व्यवस्थित ढंग से क्रियान्वयन किया जाय | तो यह बकरी पालन का बिज़नेस India में एक अच्छा लाभकारी Business हो सकता है | इंडिया में बहुत सारे लोग किसान, बेरोजगार नौजवान, अपना व्यापर शुरू करने की मह्त्व्कांक्षा रखने वाले नौजवान इत्यादि | इस Bakri Palan Business को करके, Profit अर्थात लाभ कमा कर अपनी सही से Kamai कर सकते हैं | लाभ तो इस Business में निश्चित है | लेकिन वह लाभ कितना होगा, यह सब निर्भर करता है बकरी पालन करने वाले व्यक्ति पर | की वह अपने Goat Farming का क्रियान्वयन किस तरह से कर रहा है | ग्रामीण इलाको में कुछ लोग 30-35 बकरियाँ रखकर उनका परम्परागत तरीके से ही पालन करते हैं | जिससे उन्हें लाभ तो होता है, लेकिन ज्यादा लाभ नहीं हो पाता | व्यवसायिक तौर पर Bakri Palan करने के लिए बहुत सारी छोटी बड़ी बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है | जैसे समय समय पर टीकाकरण, सफाई, बकरियों को साफ़ पानी पिलाने की उचित व्यवस्था, खाना चारा खिलाने की उचित व्यवस्था, जल्दी बड़ी होने वाली नस्ल का चुनाव इत्यादि |

जहां तक इस Goat farming business की व्यापकता का सवाल है | उसका जवाब हमें सिर्फ इसी बात से मिल जाता है, की बकरे का मीट किसी भी धार्मिक विचारधारा हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई इत्यादि से स्वतंत्र है | अर्थात बकरे के मीट को सभी धर्मो, जातियों, सम्प्रदायों द्वारा खाने में प्रयोग में लाया जाता है | किसी तरह की धार्मिक पाबन्दी न होने के कारण बकरे का मीट इंडिया में अन्य मीटों की तुलना में अधिक पॉपुलर है | दूसरा चाहे बकरी ईद जैसा त्यौहार हो, या फिर किसी की शादी हो या अन्य कोई पार्टी हो | मांसाहारियों के लिए बकरे का मीट बनता ही बनता है | मेहमान नवाजी के लिए बकरे के मीट का अधिक से अधिक उपयोग किया जाता है | अभी तो India में घरेलु तौर पर ही Bakri के मीट की बहुत अधिक मांग है | लेकिन बकरी के मीट की मांग विदेशो में भी बराबर बनी रहती है | अर्थात इस Business के व्यापकता के द्वार देश से लेके विदेशो तक खुले हुए हैं |

जैसा की आप सबको विदित है Advantage को Hindi में लाभ कहते हैं | इसलिए हम बात करेंगे की इंडिया में Goat Farming अर्थात Bakri Palan के क्या क्या लाभ हैं |

  • यदि हम Bakri Palan की अन्य पशुपालन जैसे भैंस पालन, गाय पालन से तुलना करें | तो हमें ज्ञात होता है की बकरी पालन करने के लिए आपको इनके मुकाबले काफी कम जगह चाहिए होती है | या यूँ कहें जितनी जगह में आप एक भैंस का पालन करोगे उतनी जगह में आप 5 या 7 बकरियों का पालन आराम से कर सकते हैं |
  • चूँकि बकरियों को आप खुली जगह में चराने अर्थात फीडिंग के लिए ले जा सकते हैं | इसलिए इनके खाने का खर्च बहुत कम होता है |
  • अधिकतर बकरियों की नस्ल किसी भी वातावरण चाहे गर्मी हो या ठण्ड में आराम से ढलने की होती है | इसलिए ये बीमार कम पड़ती हैं | बीमार कम पड़ती हैं तो इलाज में खर्च कम आता है |
  • बकरियां आकार में तो अन्य पशु के मुकाबले छोटी होती हैं | लेकिन ये परिपक्व बहुत जल्दी हो जाती हैं | परिपक्व से हमारा आशय Market Size से है |
  • बकरी एक ऐसा पशु है जिसका केवल एकमात्र उपयोग सम्भव नहीं है | जहाँ इसके मांस का उपयोग लोग खाने में करते हैं | वही इसके दूध का उपयोग पीने में, एवं विभिन्न रोगों में किया जाता है | इसके बालों का उपयोग फाइबर बनाने में तो खाल का उपयोग अनेक वाद्य यंत्र बनाने में किया जाता है |
  • Goat Farming Business को बहुत कम निवेश करके भी शुरू किया जा सकता है | और चूँकि बकरियों की अनेक नस्ल ऐसी होती हैं | जो साल में दो बार बच्चे पैदा करती हैं | और हर बार दो बच्चे देती हैं | इसलिए इस बिज़नेस के बहुत जल्दी बड़े होने के Chances होते हैं |
  • Goat Farm को व्यवस्थित ढंग से चलाना अन्य फार्मों की तुलना में बहुत अधिक सरल होता है |
  • यदि आप पहले से कोई पशुपालन कर रहे हैं और Bakri Palan भी करना चाहते हैं | तो आप बकरियों को वही जगह दे सकते हैं | जिस जगह आप पहले से पशुपालन कर रहे हैं |
  • Goat Farming करने के बाद आपको अपने उत्पाद की मार्केटिंग करने की जरुरत नहीं पड़ती | क्योकि मांग अधिक होने के कारण ग्राहक आपको ढूंढते ढूंढते आपके द्वारे तक आ पहुंचते हैं |

How to start Goat Farming in India.

जैसा की हर Business को शुरू करने से पहले business कहाँ शुरू करें, प्रश्न दिमाग में कौंधता है | फिर हम उस पर थोड़ा और विचार करते हैं | और विचार करते वक़्त यह भी विचार करते हैं की क्या यह बिज़नेस वहां पर चलेगा | Goat farming Business करने के लिए कम से कम आपको यह विचार तो नहीं करना पड़ेगा | क्योकि बकरियों के मीट को चाहे वह शहर में रहने वाला हो, या ग्रामीण भारत में हर कोई खाता है | इसलिए इस बिज़नेस के लिए चहुँदिशाएं खुली हुई हैं | हाँ लेकिन यह Bakri Palan का business करने के लिए भी आपको वह सारी चीजे चाहिए होंगी | जो अन्य बिज़नेस करने के लिए चाहिए होती हैं | और कोई भी बिज़नेस शुरू करने से पहले हमें जमीन चाहिए होती है | जो यहाँ भी चाहिए होगी | उसके बाद आपको अपने Bakri Palan Business के लिए बकरियों की नस्ल का चुनाव करना होगा | उसके बाद बकरियों के रहने का इंतज़ाम, खाने का इंतज़ाम, इलाज का इंतज़ाम इत्यादि करना होगा |

Product Selection :

Goat Farming business के लिए भी उत्पाद का चयन बेहद जरुरी है | आपको तय करना होता है की आप बकरी पालन करके अपने ग्राहकों को क्या देना चाहते हैं | क्या आप सिर्फ मांस उत्पादन के लिए Bakri Palan का Business कर रहे हैं, या आप दोनों दूध और मांस हेतु बकरी पालन कर रहे हैं | आप जो कुछ भी करना चाहते हैं यह आपको बिज़नेस करने से पहले तय करना पड़ेगा | हमने आपकी इसी दुविधा को थोड़ा कम करने की कोशिश की है | और नीचे कुछ बकरियों के नस्लों का जिक्र किया है | इनके बारे में ध्यान से पढ़े और तय करें की आपके Bakri Palan के लिए कौन से नस्ल की बकरी अच्छी रहेंगी |

India Me Bakri ki Nasal Goat Breeds

India में वैसे तो बकरियों की बहुत सारी नस्ले पाई जाती हैं | लेकिन व्यवसायिक तौर पर बकरी पालन के लिए हर कोई नस्ल फायदेमंद नहीं होती | इसलिए Bakri Palan का बिज़नेस करने से पहले बहुत जरुरी हो जाता है की अपने बिज़नेस के लिए कोई अच्छी नस्ल का ही चुनाव करें | ताकि आपको आपके बिज़नेस में अधिक से अधिक लाभ हो सके |

About

मेगा गोट फार्मिंग प्रा. लि. बस्ती यू. पी. पूरे देश में बेरोजगार लोगों को जागरूक कर बड़े स्तर पर कमर्शियल रूप में गोट फार्मिंग पर जोर दे रही है|

मेगा लोगों को बुनियादी जानकारी देती है| तथा समय समय पर मौसम के बारे में एवं ग्रोथ के बारे में सुझाव एवं जानकारी देती है||

विशेष जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर कॉल करें|

!!! धन्यवाद !!!

Contact Us
TOP